भदेश्वरनाथ मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीण कल डीएम-एसपी से करेंगे शिकायत

 भदेश्वरनाथ मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीण कल डीएम-एसपी से करेंगे शिकायत

बस्ती।(एएसपी टाइम्स) जिले  प्रसिद्ध बाबा भदेश्वरनाथ धाम की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर की देखरेख वर्षों से परंपरा के अनुसार विभिन्न हिस्सेदार परिवारों द्वारा की जाती रही है, लेकिन मंदिर की अधिकांश भूमि पर कुछ लोगों ने कथित रूप से अवैध कब्जा कर लिया है। इससे मंदिर की व्यवस्था और अन्य हिस्सेदारों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार आपसी स्तर पर समाधान का प्रयास किया गया, लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं निकला। अब गांव के लोग सामूहिक रूप से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को वृहस्पतिवार को शिकायती पत्र सौंपकर मंदिर की भूमि को कब्जामुक्त कराने तथा सभी वैध हिस्सेदारों के अधिकार सुरक्षित कराने की मांग करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर विधिक कार्रवाई करने और मंदिर की संपत्ति को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की अपील की है। उनका कहना है कि यह शिकायत किसी व्यक्ति विशेष के नाम से नहीं, बल्कि पूरे गांव की ओर से सामूहिक रूप से प्रस्तुत की जाएगी। शिकायत को लेकर मन्दिर समिति के पदाधिकारियों ने भी सहमति जताई है।

 राकेश गिरि: 94151 93085  राजेश गिरि अध्यक्ष

राकेश गिरि: 96167 84814 प्रधान शिवपुजारी

 राकेश गिरि: 94151 93085  राजेश गिरि अध्यक्ष

 राकेश गिरि: 96167 84814 प्रधान शिवपुजारी

 अधिक जानकारी के लिए  ग्राम प्रधान व मन्दिर समिति अध्यक्ष को फोन कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments