बस्ती में महिला पर जानलेवा हमला, मारपीट कर छीना सोने का हार, पीड़िता रंजना गौड़ ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
बस्ती: वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जिनवा की रहने वाली पीड़िता रंजना गौड़ ने गांव के ही कुछ दबंग लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के मुताबिक, 16 मई 2026 की सुबह करीब 7 बजे नाली के विवाद को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
रंजना गौड़ का आरोप है कि हमलावरों ने उसे घर के बाहर घेर लिया, गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। उसे जमीन पर गिराकर बाल पकड़कर घसीटा गया और जान से मारने की नीयत से उस पर हमला किया गया। इस दौरान उसके हाथ में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गई।
पीड़िता ने बताया कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान उसका करीब 90 हजार रुपये का सोने का हार और एक कान की सोने की बाली भी छीन ली। शोर सुनकर जब गांव के लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर उसकी जान बच सकी।
रंजना गौड़ का यह भी आरोप है कि उसने स्थानीय थाने में शिकायत दी, लेकिन उसकी तहरीर के अनुसार कार्रवाई नहीं की गई। इससे पहले भी आरोपियों द्वारा कई बार उसे धमकाया और मारपीट की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
न्याय न मिलने से परेशान पीड़िता रंजना गौड़ ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज करने, लूटा गया सामान वापस दिलाने और अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही उसने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।













0 Comments