बस्ती में कसौधन महासभा का भव्य होली मिलन समारोह, समाज के गणमान्य लोगों की रही बड़ी सहभागिता
बस्ती स्थित होटल बालाजी प्रकाश में कसौधन वैश्य महासभा द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी भाईचारे व एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पवन कसौधन ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कसौधन ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कंचन कसौधन, मनोज कसौधन, आकाश कसौधन, बिन्ना कसौधन, बंसीलाल कसौधन, मोहित कसौधन, सूरज कसौधन सहित बड़ी संख्या में कसौधन समाज के लोग मौजूद रहे। आयोजन में रंग-गुलाल, आपसी मेल-मिलाप और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उत्सव का माहौल बना रहा।













0 Comments