बस्ती में सनसनीखेज खुलासा: महिला की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

 बस्ती में सनसनीखेज खुलासा: महिला की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

जनपद बस्ती के थाना वाल्टरगंज क्षेत्र में पुलिस ने एक जघन्य हत्या का सफल अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 6 मार्च 2026 को गोविंद नगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था, जिसे शुरुआत में दुर्घटना माना जा रहा था।

मृतका के पति की तहरीर पर 21 मार्च को मुकदमा दर्ज कर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अभिषेक श्रीवास्तव को 22 मार्च को अटरा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जमीन के लेन-देन में बचे 16 लाख रुपये के दबाव के चलते उसने महिला को बहाने से बुलाया, गला दबाकर हत्या कर दी और शव को रेलवे ट्रैक पर रखकर इसे हादसा दिखाने की कोशिश की।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

0 Comments