आर.सी.सी. पब्लिक स्कूल, गणेशपुर रोड-बस्ती में नए सत्र 2026 27 के लिए प्रवेश शुरू प्रबंधक शैलेश चौधरी ने अभिभावकों से की अपील

 आर.सी.सी. पब्लिक स्कूल, गणेशपुर रोड-बस्ती में नए सत्र 2026 27 के लिए प्रवेश शुरू  प्रबंधक शैलेश चौधरी ने अभिभावकों से की अपील

बस्ती (एएसपी टाइम्स) के गणेशपुर रोड स्थित आर.सी.सी. पब्लिक स्कूल में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गई है। विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी से लेकर उच्च कक्षाओं तक सीमित सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। प्रवेश के लिए अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है और विद्यालय परिसर में जानकारी लेने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

विद्यालय के प्रबंधक शैलेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आर.सी.सी. पब्लिक स्कूल क्षेत्र के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में से एक है, जहां छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में बच्चों को केवल किताबों तक सीमित रखना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें नैतिक शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और तकनीकी ज्ञान से भी सशक्त बनाना जरूरी है।

उन्होंने आगे बताया कि विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाया गया है, जिसमें स्मार्ट क्लास, डिजिटल लर्निंग, अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षकों की टीम तथा नियमित मूल्यांकन प्रणाली शामिल है। इसके अलावा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग, वाद-विवाद प्रतियोगिता और अन्य सह-पाठयक्रम गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाता है।

प्रबंधक ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समय रहते प्रवेश सुनिश्चित कराएं, क्योंकि सीमित सीटों के चलते बाद में अवसर चूक सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी और सरल रखी गई है, ताकि सभी अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार इच्छुक अभिभावक स्कूल परिसर में जाकर प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments