वार्षिकोत्सव संस्कारों और शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव-बीएसए अनूप कुमार वाइब्रेन्ट इण्टरनेशनल एकेडमी के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

 वार्षिकोत्सव संस्कारों और शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव-बीएसए  अनूप कुमार

वाइब्रेन्ट इण्टरनेशनल एकेडमी  के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

बस्ती (एएसपी टाइम्स) वाइब्रेन्ट इण्टरनेशनल एकेडमी मड़वानगर का वार्षिकोत्सव विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संकल्पों के बीच मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  अनूप कुमार ने शिक्षकों और छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि वार्षिकोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध भारतीय  संस्कृति, संस्कारों और शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव है। इससे छात्रों का सर्वागीण विकास होता है और कला संस्कृति की जड़े मजबूत होती हैं।  विशिष्ट अतिथि भाजपा  किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष  दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि वार्षिकोत्सव छात्रों के बीच छिपी प्रतिभा को बाहर लाने का अवसर है।  

विद्यालय के संस्थापक  राम प्रकाश पाण्डेय, प्रबंधक  सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य  संजय कुमार पाण्डेय ने अतिथियों,  अभिभावकों का स्वागत करते हुये कहा कि वाइब्रेन्ट इण्टरनेशनल एकेडमी का उद्देश्य छात्रों को बेहतर शिक्षा के साथ ही उनका समग्र विकास करना है।

कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और भारत माता व सरस्वती माता के चित्रों पर माल्यार्पण, गणेश वन्दना व सरस्वती वन्दना से हुआ। छात्र-छात्राओं साक्षी, अनिका, रबीन्द्र मोहन, लक्ष्मी, प्रतिभा, याशी, अभिनव, अनुकृति, अंशिका, माही, आराध्या, जागृति, अंश, आरवी, महिमा,दिव्यांश आदि द्वारा अनेक सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें नारी-शक्ति, भारत स्वच्छता अभियान, झाँसी की रानी के जीवन पर आधारित नाटक, मोबाइल के दुष्परिणाम तथा अनेक देशभक्ति एवं भक्ति गीतों पर सुंदर प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। शिक्षक दीपक पाण्डेय, रितु मिश्रा, राधा शर्मा, माया मिश्रा, अंजली चौधरी, नेहा पाण्डेय, रचना पाण् डेय,अनिल श्रीवास्तव, रामशेष, आकांक्षा श्रीवास्तव आदि ने कार्यक्रम सम्पन्न कराने में योगदान दिया। बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक, स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।  वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ । 


Post a Comment

0 Comments