राजन इंटरनेशनल एकेडमी में शिक्षक–अभिभावक सम्मेलन संपन्न, प्रबंध निदेशक शिखा चतुर्वेदी ने किया अभिभावकों से संवाद
बस्ती (एएसपी टाइम्स) स्थित राजन इंटरनेशनल एकेडमी में शिक्षक–अभिभावक सम्मेलन का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन में विद्यालय की प्रबंध निदेशक शिखा चतुर्वेदी ने सभी अभिभावकों से सीधे संवाद किया और बच्चों के शैक्षणिक स्तर, अनुशासन तथा सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षक और अभिभावक के बीच आपसी समन्वय और संवाद अत्यंत आवश्यक है।
सम्मेलन के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को छात्रों की पढ़ाई, प्रगति रिपोर्ट और व्यवहार संबंधी जानकारी दी। वहीं अभिभावकों ने भी विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था की सराहना की। अभिभावकों का कहना था कि राजन इंटरनेशनल एकेडमी की शिक्षा व्यवस्था अत्यंत अच्छी है और वे अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जा रहे हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के हित में विद्यालय और अभिभावकों के बीच सहयोग को और मजबूत करना रहा, जिसे सभी ने सकारात्मक रूप से सराहा।













0 Comments