नीलकंठ हॉस्पिटल बना मरीजों की उम्मीद, आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त ऑपरेशन और आधुनिक सुविधाओं से रच रहा सफलता की नई कहानी

 नीलकंठ हॉस्पिटल बना मरीजों की उम्मीद, आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त ऑपरेशन और आधुनिक सुविधाओं से रच रहा सफलता की नई 

बस्ती (एएसपी टाइम्स) क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नीलकंठ हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। अस्पताल न केवल मरीजों को मूलभूत और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है, बल्कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र मरीजों का मुफ्त इलाज एवं ऑपरेशन कर गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है।

नीलकंठ हॉस्पिटल ने हाल ही में एक ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिसने पूरे क्षेत्र में चर्चा बटोरी है। 14 वर्षों से संतान सुख से वंचित एक दंपति, जो इलाज के लिए दर-दर भटक रहा था, उसे नीलकंठ हॉस्पिटल में सफल उपचार के बाद संतान की प्राप्ति हुई। इस सफलता ने न सिर्फ दंपति के जीवन में खुशियां लौटाईं, बल्कि अस्पताल की विशेषज्ञ सेवाओं पर लोगों का भरोसा भी और मजबूत किया। अब सचमुच नीलकंठ हॉस्पिटल के माध्यम से कई परिवारों के आंगन में किलकारियां गूंज रही हैं।

अस्पताल के प्रबंधक डॉ. आर.सी. श्रीवास्तव (एम.डी.) ने बताया कि अस्पताल में बांझपन/निसंतानता के इलाज के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। यहां लेजर विधि से उन मामलों का भी सफल इलाज किया जा रहा है, जहां कई बार IVF असफल हो चुका था। उन्होंने बताया कि पिछले 5 वर्षों में हजारों सफल IVF किए गए हैं और अस्पताल की सफलता दर लगभग 90 प्रतिशत रही है। पूर्व में असफल रहे IVF मामलों का भी यहां सफल उपचार किया जा रहा है।

महिला रोगों से लेकर जनरल सर्जरी तक संपूर्ण इलाज

नीलकंठ हॉस्पिटल में महिला संबंधी सभी रोगों का इलाज उपलब्ध है। अस्पताल में सेवाएं दे रहे प्रमुख चिकित्सकों में

डॉ. वी.एस. श्रीवास्तव (M.B.B.S, M.S., KGMU),

डॉ. कुमुदिनी चौहान (M.B.B.S, M.S., DNB – Infertility, IVF/IUI, Laparoscopy Specialist),

डॉ. कनक श्रीवास्तव (Embryologist एवं Infertility Consultant) शामिल हैं।

इसके साथ ही डॉ. अमित नायक (M.B.B.S, M.S. – General एवं Laparoscopic Surgeon) की अगुवाई में दूरबीन विधि से

पित्त की पथरी

हार्निया

अपेंडिक्स

के ऑपरेशन किए जा रहे हैं।

इसके अलावा हार्निया, हाइड्रोसील, बवासीर, गांठ या ट्यूमर, गुर्दे की पथरी तथा प्रोस्टेट के ऑपरेशन की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

बुजुर्ग मरीज का सफल हिप ऑपरेशन

अस्पताल में हाल ही में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति, जिनका कुल्हा टूट गया था, उनका सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है, जिससे परिजन संतुष्ट नजर आए और अस्पताल प्रशासन की सराहना की।

आईसीयू, एनआईसीयू और 24 घंटे डिलीवरी सुविधा

नीलकंठ हॉस्पिटल में अत्याधुनिक आईसीयू एवं एनआईसीयू, नवजात शिशु का टीकाकरण तथा 24 घंटे नॉर्मल डिलीवरी एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। हड्डी एवं अस्थि रोगों के इलाज के लिए डॉ. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, जबकि मानसिक एवं मस्तिष्क रोगों के लिए डॉ. एस.डी. मिश्रा अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त डॉ. योगेन्द्र यति, डॉ. विवेक सिंह एवं डॉ. ए.के. सिंह जैसे अनुभवी चिकित्सक भी अस्पताल से जुड़े हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि नीलकंठ हॉस्पिटल का संचालन शैलेश हॉस्पिटल समूह के अंतर्गत किया जा रहा है, जहां मरीजों को स्वच्छ वातावरण, अनुभवी डॉक्टरों की टीम और मानवीय संवेदना के साथ इलाज उपलब्ध कराया जाता है।


Post a Comment

0 Comments