बसंत पंचमी पर रेडक्रॉस सोसाइटी ने मां सरस्वती की पूजा

बसंत पंचमी पर रेडक्रॉस सोसाइटी ने मां सरस्वती की पूजा

बस्ती (एएसपी टाइम्स)बसंत पंचमी के पावन अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी अधिकारी व समाजसेवी सत्येंद्र दूबे ने रेडक्रॉस कैंप कार्यालय निकट टी.बी.हॉस्पिटल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी से जुड़े पदाधिकारी सत्येंद्र दूबे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया और सभी के लिए ज्ञान, विवेक व सद्बुद्धि की कामना की।

समाजसेवी सतेंद्र दूबे ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व ज्ञान, कला और संस्कृति को समर्पित है। पूजा के पश्चात सभी ने समाज सेवा के कार्यों को और अधिक निष्ठा के साथ करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कैंप कार्यालय का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Post a Comment

0 Comments