नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिलीं बस्ती सदर विधानसभा की भावी प्रत्याशी सुषमा चौधरी, दी नववर्ष की शुभकामनाएं।

 नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिलीं बस्ती सदर विधानसभा की भावी प्रत्याशी सुषमा चौधरी, दी नववर्ष की शुभकामनाएं। 

बस्ती (एएसपी टाइम्स) सदर विधानसभा क्षेत्र 310 से भावी प्रत्याशी सुषमा चौधरी ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने उन्हें नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और जनसेवा से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

सुषमा चौधरी ने कहा कि पंकज चौधरी सात बार के सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं। ऐसे अनुभवी, जनप्रिय और कर्मठ नेता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में और अधिक सशक्त होगी तथा जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि पंकज चौधरी का राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक समझ कार्यकर्ताओं को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी। उनके नेतृत्व में पार्टी जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में सफल होगी।

वहीं पंकज चौधरी ने सुषमा चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।

यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से अहम मानी जा रही है और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

Post a Comment

0 Comments