पटेल चौक पर ‘श्री फैमिली रेस्टोरेंट’ का भव्य शुभारंभ
पटेल चौक — क्षेत्रवासियों के लिए खानपान के क्षेत्र में एक नई सौगात के रूप में ‘श्री फैमिली रेस्टोरेंट’ का भव्य शुभारंभ पटेल चौक पर किया गया। शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
रेस्टोरेंट का उद्घाटन विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने रेस्टोरेंट के आधुनिक साज-सज्जा, स्वच्छ वातावरण एवं पारिवारिक बैठने की व्यवस्था की सराहना की। रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से बताया गया कि यहां शुद्ध, स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण शाकाहारी एवं स्वादिष्ट व्यंजन उचित दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
‘श्री फैमिली रेस्टोरेंट’ में विशेष रूप से परिवारों के लिए आरामदायक माहौल तैयार किया गया है, जहां लोग अपने परिवार व मित्रों के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकेंगे। उद्घाटन के अवसर पर आगंतुकों के लिए विशेष ऑफर भी रखे गए।
स्थानीय लोगों ने नए रेस्टोरेंट के खुलने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और लोगों को बेहतर खानपान की सुविधा मिलेगी। शुभारंभ कार्यक्रम के अंत में रेस्टोरेंट संचालकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।













0 Comments