नववर्ष पर भाजपा के वरिष्ठ नेता इंजीनियर वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने दी शुभकामनाएं, प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की भव्य तैयारी पंकज चौधरी के प्रथम गृह जनपद आगमन पर गोरखपुर एयरपोर्ट पर होगा ऐतिहासिक स्वागत, कप्तानगंज से जाएंगे सैकड़ों कार्यकर्ता

 नववर्ष पर भाजपा के वरिष्ठ नेता इंजीनियर वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने दी शुभकामनाएं, प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की भव्य तैयारी

पंकज चौधरी के प्रथम गृह जनपद आगमन पर गोरखपुर एयरपोर्ट पर होगा ऐतिहासिक स्वागत, कप्तानगंज से जाएंगे सैकड़ों कार्यकर्ता

बस्ती (एएसपी टाइम्स) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता इंजीनियर वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने जनपद वासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया साल सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कहा कि नववर्ष आत्मचिंतन और संकल्प का अवसर होता है, जिसमें हमें समाज और राष्ट्र के विकास के लिए सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।


इंजीनियर वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र पर चलते हुए समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जो भाजपा की मजबूत नीतियों और नेतृत्व का परिणाम है।


उन्होंने बताया कि पंकज चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व मिलने के बाद प्रथम बार गृह जनपद आगमन पर गोरखपुर एयरपोर्ट पर भव्य और ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी की गई है। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गोरखपुर जाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेंगे।


इंजीनियर मिश्र ने कहा कि यह स्वागत कार्यक्रम केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा, संगठन की एकजुटता और नेतृत्व के प्रति विश्वास का प्रतीक होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन और संगठनात्मक मर्यादा के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।


अंत में उन्होंने पुनः जनपद वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 2026 विकास, सुशासन और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।

Post a Comment

0 Comments