राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शुक्ला व जिला अध्यक्ष नवीन दुबे के नेतृत्व में खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम संपन्न
बस्ती (एएसपी टाइम्स) रंजीत चौराहा स्थित राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रांगण में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शुक्ला एवं जिला अध्यक्ष नवीन दुबे खिचड़ी के संयुक्त संयोजन में खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नवीन दुबे ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा सदैव समाजहित में कार्य करती रही है और आगे भी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रहित के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शुक्ला ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि खिचड़ी सहभोज जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने प्रसाद स्वरूप खिचड़ी ग्रहण की।













0 Comments