बस्ती में धर्मांतरण नेटवर्क का आरोप, विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने डीएम को सौंपा ज्ञापन — मेडिकल कॉलेज से बस्ती तक साजिश की जांच की मांग

 बस्ती में धर्मांतरण नेटवर्क का आरोप, विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने डीएम को सौंपा ज्ञापन — मेडिकल कॉलेज से बस्ती तक साजिश की जांच की मांग

बस्ती (एएसपी टाइम्स) मंगलवार को विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर दो सूत्रीय मांगों के साथ ज्ञापन सौंपा।

मीडिया से बातचीत में अखिलेश सिंह ने आरोप लगाया कि डॉ. रमीज ने आगरा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान एक हिंदू महिला डॉक्टर को झूठे प्रेम जाल में फंसाकर उसका यौन शोषण  व आर्थिक शोषण किया, तथा जबरन गर्भपात कराया, और मार मारपीट और इस्लाम धर्म कबूल कराकर जबरन निकाह किया, बाद में उसे छोड़ दिया ।

उन्होंने दावा किया कि खुफिया एजेंसियों की जांच में यह भी सामने आया है कि आगरा मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ बस्ती में भी कुछ मौलाना रजिस्ट्रेशन और लाभ दिलाने के नाम पर डॉक्टरों को मुस्लिम संगठनों से जोड़कर धर्मांतरण व आर्थिक शोषण का प्रयास कर रहे हैं, जो योगी सरकार के सुशासन की मंशा के विपरीत है।

इसके साथ ही अखिलेश सिंह ने बताया कि विश्व हिंदू महासंघ के नगर पंचायत बस्ती अध्यक्ष अभिषेक वर्मा “आर्य” के वाल्टरगंज बाजार स्थित घर व दुकान में 10 जनवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसमें सोना-चांदी के जेवरात व गृहस्थी का सामान जलकर करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ। संगठन ने पीड़ित को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments