नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने किया सी.सी. सड़क का लोकार्पण
बस्ती (एएसपी टाइम्स) मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा, सभासदों और पालिका कर्मियों की उपस्थिति में वार्डनम्बर 9 विशुनपुरवा के सी.सी. सड़क का लोकार्पण किया। कहा कि इस मार्ग के बन जाने से इंदिरानगर के निवासियों को काफी सुविधा होगी। कहा कि चरणबद्ध ढंग से नगर पालिका क्षेत्र में नागरिकों की सुविधा के लिये प्रयास जारी है। लम्बे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग किया जा रहा था।













0 Comments