गायन के क्षेत्र में जागृति सिंह राज्यपाल से पुरस्कृत
बस्ती (एएसपी टाइम्स) मड़वानगर निवासी एडवोकेट उमेश प्रताप सिंह की पुत्री जागृति सिंह ने डा. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय अयोध्या से मास्टर ऑफ परफार्मिंग आर्ट ‘ एम.पी.ए.’ में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। गायन विधा में जागृति सिंह ने सर्वोच्च अंक प्राप्त किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें दीक्षान्त समारोह में गोल्ड मेडल देकर पुरस्कृत किया। जागृति सिंह गायन के क्षेत्र में शोध के साथ ही शिक्षिका बनना चाहती है। वे सोशल मीडिया पर अनमोल सुर के नाम से सक्रिय और लोकप्रिय है।













0 Comments