हरैया विधायक अजय सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, जिसमें उन्होंने विकास के मुद्दों पर चर्चा की। इस मुलाकात में उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। विधायक अजय सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य हर गांव और हर व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है।विधायक अजय सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 8 सालों में बड़े पैमाने पर कार्य हुआ है और सभी महत्वपूर्ण सड़कें बनकर तैयार हो गई हैं। जो भी बची हैं उन पर कार्य जारी है।
इस मुलाकात के दौरान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों में सहयोग करने और विधायक द्वारा रखे गए प्रस्तावों को पूरा करने का आश्वासन दिया।













0 Comments