जी वी एम कान्वेंट स्कूल में धूम-धाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
बस्ती (एएसपी टाइम्स) जी.वी.एम.कान्वेंट में स्वतंत्र भारत के द्वितीय राष्ट्रपति प्रख्यात शिक्षाविद् एवं महान विचारक डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन पूरे देश में “शिक्षक दिवस” के रूप में मनाया जाता है , इस अवसर पर “जी.वी.एम. कान्वेंट स्कूल” में भी “शिक्षक दिवस” बड़े ही हर्ष और उल्लास के रूप में मनाया गया जिसमें विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए गए जिनमें ग्रुप डांस भाषण एवं शिक्षकों के बीच प्रतियोगिताएं कराई गई , कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक संतोष सिंह जी एवं प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी सिंह ने मां सरस्वती और डॉक्टर राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करके किया तत्पश्चात एक विशाल केक काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। विद्यालय के प्रबंधक संतोष सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक को चाणक्य की तरह शिक्षा देना चाहिए जिन्होंने बिना किसी हथियार के चंद्रगुप्त जैसे शिष्य को एक सम्राट बनाया शिक्षक का मुख्य कर्तव्य अपने विषय की शिक्षा देने के अतिरिक्त बच्चों को अच्छाई एवं बुराई का ज्ञान कराना होता है।इस अवसर पर राकेश राजेश निगहत गिरीश राज कुआर आनंद जितेंद्र पवन रुबीना शिवानी नेहा ख़ुशी रेशमा ममता सावित्री महिमा अनीता पूजा अर्जुन आलोक सुशील प्रवीण दिवाकर आदि शिक्षक शिक्षकाएँ उपस्थित रहे













0 Comments