सिविल डिफेंस बस्ती इकाई को हाईटेक बनाया जायेगा-डॉ वी के वर्मा

 सिविल डिफेंस बस्ती इकाई को हाईटेक बनाया जायेगा-डॉ वी के वर्मा

बस्ती, (एएसपी टाइम्स) सिविल डिफेंस बस्ती इकाई को हाईटेक बनाया जायेगा। सोशल मीडिया का इस्तेमाल समय की मांग भी है और जरूरत भी। यह विचार नव नियुक्त उप नियंत्रक, प्रभारी अधिकारी नागरिक सुरक्षा बस्ती राजेश यादव उप जिला मजिस्ट्रेट ने व्यक्त किया। उन्होने कहा कि सिविल डिफेंस से जुड़ी आवश्यकताओं, जरूरतों को चरणबद्ध तरीके से जिलाधिकारी, नियंत्रक सिविल डिफेंस रवीश गुप्ता के निर्देशन में पूरा किया जायेगा।


वह सिविल डिफेंस के सेक्टर वार्डेन, वालंटियर को सम्बोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि शासन की मंशा के मुताबिक सभी जनपदों में सिविल डिफेंस इकाई को और ज्यादा सक्रिय व प्रशिक्षित किया जाना है जिससे समय समय पर आवश्यकता के अनुसार नागरिक सुरक्षा वालंटियर्स का योगदान जिला प्रशासन द्वारा लिया जा सकेगा। इस अवसर पर सेक्टर वार्डेन सिविल डिफेंस डॉ कुलदीप सिंह, जी. रहमान, अब्दुल हलीम, शोएब रहमान, काजी फरजान अहमद, देवनारायण पाठक, गुलाम मुस्तफा, डॉक्टर वी.के.वर्मा, प्रताप शंकर पांडेय, प्रमोद कुमार, जम्बोत्री चौधरी आदि लोगों की सहभागिता रही।

Post a Comment

0 Comments