प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया।
उन्होंने भाजपा और जनसंघ के योगदान पर बात की। मोदी ने कांग्रेस की पुरानी कर नीति की आलोचना की। उन्होंने विपक्ष पर जनहित के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया।
नई दिल्ली: (एएसपी टाइम्स) सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के दिल्ली ऑफिस का उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने बीजेपी और जनसंघ द्वारा दिल्ली के लिए किए गए योगदान पर बात की। पीएम मोदी ने कांग्रेस की 2014 से पहले की टैक्स नीति की आलोचना की। उन्होंने विपक्ष पर जनहित के खिलाफ काम करने का आरोप भी लगाया। इसके लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश में सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी का उदाहरण दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना को 45 वर्ष हो चुके हैं। अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, नानाजी देशमुख, राजमाता विजयाराजे सिंधिया, मुरली मनोहर जोशी। ऐसे अनेक व्यक्तित्वों के आशीर्वाद और परिश्रम से ये पार्टी आगे बढ़ी है, लेकिन जिस बीज से बीजेपी आज इतना बड़ा वटवृक्ष बना है, उसका रोपण अक्टूबर 1951 में हुआ था। तब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ की स्थापना हुई थी और उसी दौर में दिल्ली जनसंघ को भी वैद्य गुरुदत्त के रूप में अपना पहला अध्यक्ष मिला।













0 Comments