ग्राम पंचायत माझा कला के मतदाता सूची में फर्जीवाडा का आरोपः डीएम से जांच, कार्रवाई की मांग
बस्ती (एएसपी टाइम्स) आगामी ग्राम पंचायत चुनाव के मतदाता सूची में फर्जी मतदाता बना दिये जाने का मामला सामने आया है। बुधवार को कुदरहा विकास खण्ड के अइलिहा निवासी रामचन्द्र पुत्र झिन्ना के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि ग्राम पंचायत माझा कला के मतदाता सूची में फर्जीवाडा की जांच कराकर गलत मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाया जाय और बीएलओ के विरूद्ध कार्रवाई की जाय।













0 Comments