भारतीय भाईयों की नई प्रिंटिंग प्रेस का भव्य उद्घाटन, जिले को मिलेगी नई पहचान

भारतीय भाईयों की नई प्रिंटिंग प्रेस का भव्य उद्घाटन, जिले को मिलेगी नई पहचान

बस्ती:जिले में प्रिंटिंग कारोबार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले भारतीय भाईयों की नई प्रिंटिंग प्रेस का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

भारतीय भाईयों पहले से ही पोस्टर, बैनर और फ्लेक्स प्रिंटिंग के क्षेत्र में बड़े स्तर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बेहतर गुणवत्ता और तेज सेवा के चलते उन्होंने जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है।

बताया जा रहा है कि बढ़ती मांग को देखते हुए इस नई दुकान की शुरुआत की गई है। नई यूनिट में आधुनिक मशीनों के माध्यम से अब और भी तेजी और उच्च गुणवत्ता के साथ काम किया जाएगा। ग्राहकों को एक ही छत के नीचे हर प्रकार की प्रिंटिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रवि सोनकर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, उत्तर प्रदेश डॉ सचिन श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह, राजन गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस मौके पर ज्ञान प्रताप सिंह (पप्पू भईया) ने कहा कि इस नई पहल से जिले में प्रिंटिंग कारोबार को मजबूती मिलेगी और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

दुकान के प्रोपराइटर शिवम सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर सेवा और आधुनिक तकनीक के साथ प्रिंटिंग की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए भारतीय भाईयों को शुभकामनाएं दीं। इस नए विस्तार से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और जिले में प्रिंटिंग कारोबार को एक नई दिशा मिलेगी।


Post a Comment

0 Comments