Type Here to Get Search Results !

विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन युवा शाखा के जिलाध्यक्ष बने अनूप मिश्र

 विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन युवा शाखा के  जिलाध्यक्ष बने अनूप मिश्र


बस्ती।  विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव आनन्द जायसवाल ने राष्ट्रीय  अध्यक्ष रमेश सिंह रघुवंशी की संस्तुति पर अनूप मिश्र को बस्ती जनपद के युवा शाखा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
अनूप मिश्र को बस्ती जनपद के युवा शाखा का जिलाध्यक्ष मनोनीत  किये जाने पर मंगलवार को सामाजिक संगठनांे के पदाधिकारियों, व्यापारी नेताओं ने रेलवे स्टेशन काली मंदिर के निकट कार्यालय पर  फूल मालाओेे के साथ स्वागत किया। अनूप मिश्र ने कहा कि एसोसिएशन ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है, पूरा प्रयास होगा कि उस पर खरा उतरूं। बताया कि अति शीघ्र पदाधिकारियोे की घोषणा कर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा। एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धेश कुमार ने कहा कि व्यापारी समस्याओे के निस्तारण के लिये हर स्तर पर संघर्ष लगातार जारी है।
अनूप मिश्र को विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन का  जिलाध्यक्ष  मनोनीत किये जाने पर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, भाजपा  जिलाध्यक्ष  विवेकानंद मिश्रा, महेश शुक्ल, पूर्व  विधायक दयाराम चौधरी,  भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, ओमप्रकाश ठाकुर, प्रमोद गुप्ता, रवि  उपाध्याय, अंकित चतुर्वेदी, अजीत मिश्र, प्रदीप राजभर, उमेश राजभर, मिथनु निषाद, राजन ठाकुर, विकास चौधरी, विकास बरनवाल, मनोज गुप्ता, कुदरत अली, ज्ञानू गुप्ता, राम कुमार साहू, दीपू तिवारी, सूर्यनाथ भारती,  आकाश सोनकर, विनोद चौरसिया, एजाज अहमद, रोहित अग्रवाल, राजू यादव,  मोहित सिन्हा, शुभम यादव, संतराम यादव, कुलदीप चौधरी, कुलदीप चौधरी,  शहजादे सलीम, राजन सोनी, शुभम गप्ता के साथ ही भाजपा और अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 94155710507