Type Here to Get Search Results !

बस्ती के सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों में संविधान बचाओ रैली करेगी कांग्रेस ग्राम पंचायत स्तर पर होगा कांग्रेस कमेटियों का गठन- विश्वनाथ चौधरी

 बस्ती के सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों में संविधान बचाओ रैली करेगी कांग्रेस

ग्राम पंचायत स्तर पर होगा कांग्रेस कमेटियों का गठन- विश्वनाथ चौधरी


बस्ती । जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के सभी पांचों विधानसभा बस्ती सदर, रूधौली, कप्तानगंज, हर्रैया और महादेवा में संविधान बचाओ रैली कर कांग्रेस के संदेश को पहुंचाने और ग्राम पंचायत स्तर पर कांग्रेस कमेटी गठन की रूप रेखा पर विचार किया गया।
कोआर्डिनेटर निर्मला पासवान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साम्प्रदायिक राजनीति, मंहगाई, बेरोजगारी के साथ ही खराब कानून व्यवस्था से ऊबे लोग कागं्रेस की ओर बड़े विश्वास से देख रहे हैं। ऐसे में हम कांग्रेसजनों का दायित्व है कि ऐसे लोगों को जोड़कर ग्राम पंचायत स्तर पर कमेटी गठित की जाय। कहा कि राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक बदलाव के लक्ष्य मजबूत संगठन से ही पूरे होंगे।
पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, वरिष्ठ नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ अवधेश सिंह, गिरजेश पाल, राकेश पाण्डेय       ‘गांधियन’, डा. वाहिद सिद्दीकी आदि ने संगठन की मजबूती के लिये महवपूर्ण सुझाव दिये। कहा कि हम कांग्रेसजनों को गांव- गांव जाकर लोगांें को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना होगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि मासिक बैठक में जो महत्वपूर्ण सुझाव आयें है उस अनुरूप लोगों में दायित्वों का वितरण कर संगठन की मजबूती और सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में संविधान बचाओ रैली का लक्ष्य पूरा किया जायेगा।
मासिक बैठक में मुख्य रूप से डा. दीपेन्द्र सिंह, डा. आलोक रंजन, संदीप श्रीवास्तव, डा. मारूफ अली, अतीउल्ला सिद्दीकी, डी.एन. शास्त्री, महेन्द्र श्रीवास्तव, अलीम अख्तर, नफीस अहमद, शोभित चौधरी, डा. शीला शर्मा, मंजू पाण्डेय, डॉ. बबिता शुक्ला, शकुन्तला देवी, लक्ष्मी यादव, साधू शरन आर्य, गुड्डू सोनकर, सुनील पाण्डेय, शेर मोहम्मद, दिलीप श्रीवास्तव, राहुल चौधरी, राजेश भारती, अमरदेव सिंह, सर्वेश शुक्ल, गंगा प्रसाद मिश्र, राजेन्द गुप्ता, अमित प्रताप सिंह, आनन्द निषाद, सलाहुद्दीन, कपिलदेव यादव, संजय कुमार, विजय श्रीवास्तव के साथ ही कांग्रेस के अनेक नेता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 94155710507