Type Here to Get Search Results !

डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान पर विमर्शः रोपे पौध

 डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान पर विमर्शः रोपे पौध


बस्ती (ASP TIMES) रविवार को  सल्टौआ गोपालपुर विकास खण्ड के सभागार में भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी आयोजित किया एवं एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया ।

 मुख्य अतिथि  भाजपा नेता प्रमोद पाण्डेय नें डॉ श्यामा प्रसाद  के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बलिदान को याद दिलाया।  भाजपा युवा मोर्चा के निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अभिनव उपाध्याय ने मुखर्जी जी के छात्र जीवन से लेकर राष्ट्र हित में दिए गए बलिदानों पर चर्चा की और कहा कि आज उनके सपने एक देश में दो विधान दो निशान और दो प्रधान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  नें धारा 370 को हटाकर साकार किया है।

 इसी क्रम में भाजपा नेता चंद्रभान गुप्ता , सत्येंद्र शुक्ला , कृपा शंकर श्रीवास्तव , रविंद्र शुक्ला, सुनील पाण्डेय, जमुना पाण्डेय, विजय नारायण शुक्ल, पवन दीप  अग्रहरि, हर्ष त्रिपाठी, सोनू अग्रहरि, उमेश कन्नोजिया, शिव कुमार चौधरी, विजय पांडेय, राजा शर्मा, विवेक शुक्ल सुखराम, राम मूर्ति वर्मा, अशोक मिश्र, गिरीश शुक्ल सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 94155710507