Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54 वें जन्म दिन पर संगोष्ठी, रक्तदान शिविर 5 को

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54 वें जन्म दिन पर संगोष्ठी, रक्तदान शिविर 5 को


बस्ती । विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के संयोजन में गोरक्ष    पीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54 वें जन्म दिन पर 5 जून गुरूवार को दिन में 10 बजे से प्रेस क्लब सभागार में रक्तदान और संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में राजमाता श्रीमती आशिमा सिंह और मुख्य वक्ता के रूप में महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ‘राना’ कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। इसी क्रम में महासंघ के सरयू प्रसाद शुक्ल, कुलदीप मिश्र, चन्द्रशेखर कमलापुरी, अजय मिश्र, प्रमोद पाण्डेय, महन्थ गिरिजेश दास,  विजय शंकर शुक्ल, सौरभ तिवारी के साथ ही महासंघ के अनेक पदाधिकारी महासंघ की भूमिका, रक्तदान के औचित्य आदि पर कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 94155710507