उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी का पर्व, विनय शुक्ला ने दिया शिक्षा का संदेश
बस्ती (एएसपी टाइम्स) उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यालय परिसर को पीले फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से आकर्षक रूप दिया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य एवं कविता पाठ प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक विनय शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा—
“बसंत पंचमी ज्ञान, संस्कार और सृजनशीलता का पर्व है। मां सरस्वती की कृपा से विद्यार्थियों में सदैव सीखने की जिज्ञासा बनी रहे, यही हमारी कामना है।”
उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार देना ही उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय का वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना रहा।
प्रधानाचार्या श्रीमती शशि प्रभा त्रिपाठी ने शिक्षा के आध्यात्मिक पक्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें मां शारदे से अंक नहीं, बल्कि वह सद्बुद्धि मांगनी चाहिए जिससे हम जीवन की हर चुनौती का सामना कर सकें।
• प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य चरित्र निर्माण है। उन्होंने आगामी परीक्षाओं के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।
भव्य हवन एवं पूर्णाहुति
पूजन के उपरांत विद्यालय में एक भव्य हवन का आयोजन किया गया। पंडित श्री संकर्षण द्विवेदी जी के निर्देशन में प्रबंधकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने आहुतियां दीं। इस यज्ञ में विशेष रूप से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, उनके सर्वांगीण विकास और आगामी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता की कामना की गई।
गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक बसन्त गुप्ता, राकेश पाण्डेय, संतोष सिंह, श्रवण चौधरी, अभिनव प्रकाश पाण्डेय, मनोज मिश्रा, राजेश पाण्डेय, संजय प्रजापति, सुधांशु सर, अमन मिश्रा, शैलेन्द्र तिवारी श्यामा, सुजाता, पूनम, अर्चना, नम्रता, ममता, निष्ठा मणि, खुशबू श्रीवस्तव, आंचल सिंह, श्रीमती रंजना यादव, मधु कन्नौजिया, सतनाम कौर, अंजू मिश्रा, एवं मिनाक्षी मिश्रा सहित समस्त अध्यापक/अध्यापिकांए उपस्थित रहा।













0 Comments