रुधौली विधानसभा में विकास के मुद्दे पर गरमाए सियासी तेवर, मनोज चौधरी ने सरकार पर साधा निशाना

 रुधौली विधानसभा में विकास के मुद्दे पर गरमाए सियासी तेवर, मनोज चौधरी ने सरकार पर साधा निशाना

बस्ती (एएसपी टाइम्स)रुधौली विधानसभा के भावी प्रत्याशी मनोज चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान मौजूदा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में रुधौली विधानसभा में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ। सरकार जहां एक ओर प्रदेश को गड्ढा मुक्त बनाने का दावा कर रही है, वहीं जमीनी हकीकत यह है कि रुधौली क्षेत्र की लगभग हर सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मनोज चौधरी ने कहा कि टूटी सड़कों, अधूरी योजनाओं और बुनियादी सुविधाओं की कमी ने सरकार के विकास के दावों की पोल खोल दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ कागज़ों में विकास दिखा रही है, जबकि धरातल पर हालात बद से बदतर हैं।

वहीं यूजीसी (UGC) को लेकर भी उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए। मनोज चौधरी ने कहा कि जब सरकार “सबका साथ, सबका विकास” का नारा देती है, तो फिर यूजीसी जैसी व्यवस्था लागू करने की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने इसे आम जनता और युवाओं के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि इससे समान विकास की सोच पर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

👉 मनोज चौधरी के इस बयान के बाद रुधौली विधानसभा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में सियासी बयानबाज़ी और तेज होने के आसार हैं।

Post a Comment

0 Comments