पटेल चौराहे पर अर्श फैमिली रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन, शहर को मिला नया स्वादिष्ट ठिकाना
बस्ती (एएसपी टाइम्स) शहर के पटेल चौराहे पर अर्श फैमिली रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय लोगों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। रेस्टोरेंट में शुद्ध, स्वादिष्ट और किफायती व्यंजनों के साथ परिवारों के लिए आरामदायक वातावरण की विशेष व्यवस्था की गई है।
अर्श फैमिली रेस्टोरेंट के संचालक, सुजीत कुमार चौधरी,ने कहा, “अर्श फैमिली रेस्टोरेंट का उद्देश्य बस्तीवासियों को स्वच्छ वातावरण में गुणवत्तापूर्ण, स्वादिष्ट और किफायती भोजन उपलब्ध कराना है। हम बेहतर सेवा और स्वाद के जरिए लोगों का भरोसा जीतने का प्रयास करेंगे।”
उद्घाटन के साथ ही शहरवासियों में रेस्टोरेंट को लेकर उत्साह देखने को मिला।













0 Comments