जी वी एम कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
बस्ती (एएसपी टाइम्स) जी वी एम कान्वेंट स्कूल के परिसर में देश का 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में आयोजित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से संपूर्ण वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की संरक्षिका श्रीमती मानता देवी जी द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें सरस्वती वंदना, समूह नृत्य, एकल नृत्य, गायन, भाषण एवं नाटकों का जीवंत मंचन शामिल रहा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में प्लेवे कक्षा के बच्चों ने “आई लव माई इंडिया”, बेबी क्लास ने “फिर भी दिल है हिंदुस्तानी”, एलकेजी ने “जय हो” तथा यूकेजी के बच्चों ने “जलवा” गीत पर आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
वहीं कक्षा 1 के विद्यार्थियों ने “वो देश मेरे”, कक्षा 2 ने “संदेशे आते हैं”, कक्षा 3 ने “बम बम भोले”, कक्षा 4 ने “तेरी मिट्टी में” और कक्षा 5 के बच्चों ने “इंडिया वाले” गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों में देशभक्ति का उत्साह भर दिया।
मोहम्मद आबिदीन अंश, शौर्य, हर्षदीप, श्रेया आदि विद्यार्थियों ने अपने प्रभावशाली भाषणों से उपस्थित जनसमूह को देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। एकल नृत्य में शमीम, तान्या, वैष्णवी, आयांश अहमद ने शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं।
विद्यालय के शिक्षक पवन, जितेंद्र, महिमा आदि ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राजश्री, अक्षरा, ज्योति एवं श्रद्धा द्वारा प्रस्तुत नाटक रहा, जिसमें मोबाइल फोन के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रेया, श्रेयांशी, राजश्री एवं श्रद्धा द्वारा प्रिंस सर एवं नमरा मैम के संरक्षण में किया गया।
इस अवसर पर राकेश, राजेश, गिरीश, जितेंद्र, प्रवीण, पवन, आनंद, जैग, सुशील, दीपेंद्र, सावित्री, पूजा, ममता, शबनम, मीनाक्षी, ज्योति, खुशबू, श्रेया, अलीशा, रुबीना, महिमा, हिना, अनीता, रेशमा, निगत, शिवानी, प्रीति, खुशी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।













0 Comments