हर्रैया विधानसभा से श्रद्धा और सेवा का भव्य शुभारम्भ, अयोध्या धाम व प्रयागराज के लिए निःशुल्क तीर्थ यात्रा 17 जनवरी को होगी रवाना-अजय सिंह
हर्रैया, (एएसपी टाइम्स)बस्ती विधानसभा क्षेत्र में श्रद्धा, सेवा और सनातन आस्था का एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र के श्रद्धालु नागरिकों के लिए श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन एवं मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर तीर्थराज प्रयागराज में गंगा स्नान हेतु एक भव्य, दिव्य एवं पूर्णतः निःशुल्क तीर्थ यात्रा का शुभारम्भ 17 जनवरी 2026, शनिवार को किया जाएगा।
यह तीर्थ यात्रा दोपहर 1 बजे होटल युवराज पैलेस, NH-27, विक्रमजोत से रवाना होगी। यात्रा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह और धार्मिक उल्लास का माहौल देखा जा रहा है। श्रद्धालुओं में इस पावन अवसर को लेकर विशेष उमंग है।
समाचार के अनुसार इस निःशुल्क तीर्थ यात्रा का शुभारम्भ अयोध्या धाम के मा० महापौर एवं प्रधान सेवक तिवारी मंदिर, अयोध्याधाम के आदरणीय श्री गिरीश पति त्रिपाठी जी की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा। उनके साथ भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मा० सहजानंद राय जी, भाजपा जिला अध्यक्ष बस्ती विवेकानंद मिश्रा जी भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
इसके अतिरिक्त इस अवसर पर बस्ती सदर विधानसभा के पूर्व विधायक दयाराम चौधरी , पूर्व विधायक संजय जायसवाल, पूर्व विधायक रवि सोनकर , पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश शुक्ला सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला अध्यक्ष यशकांत सिंह, पवन कसौधन , सुशील सिंह एवं प्रेम सागर त्रिपाठी तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
बताया जा रहा है कि यह यात्रा पूरी तरह सेवा भाव से आयोजित की जा रही है, जिसमें श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आरामदायक बसों, जलपान, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए विशेष सहयोग की व्यवस्था भी की गई है।
विधायक अजय सिंह ने कहां इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हर्रैया विधानसभा के आम नागरिकों, विशेषकर उन श्रद्धालुओं को, जो आर्थिक कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते, उन्हें प्रभु श्री रामलला के दर्शन और गंगा मैया के पावन स्नान का सौभाग्य प्रदान करना है। आयोजकों का कहना है कि यह पहल केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और सेवा के संकल्प का प्रतीक है।
धार्मिक दृष्टि से भी यह यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम, जहां प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ, हर सनातनी के लिए आस्था का सर्वोच्च केंद्र है। वहीं मौनी अमावस्या के दिन तीर्थराज प्रयागराज में गंगा स्नान का विशेष पुण्य फल माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से जन्म-जन्मांतर के पापों का नाश होता है।
यात्रा के शुभारम्भ को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। क्षेत्र में जगह-जगह इस यात्रा को लेकर चर्चा हो रही है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
विधायक अजय सिंह ने कहा हर्रैया विधानसभा के सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालु क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक और पुण्यदायी अवसर के साक्षी बनें तथा यात्रा को सफल बनाएं।
कुल मिलाकर हर्रैया विधानसभा से शुरू होने जा रही यह निःशुल्क तीर्थ यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक सेवा और जनकल्याण की भावना को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।













0 Comments