मेरा युवा भारत खेल कूद प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
बस्ती (एएसपी टाइम्स) मेरा युवा भारत द्वारा श्रीमती सावित्री सिंह स्मारक इण्टर कालेज हर्रैया में दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुये मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव ने बताया कि खेल कूद प्रतियोगिताओं में वालीवाल, खोखो, 100 मीटर दौड बालिका, 400 मीटर दौड़ बालक, लम्बी कूद बालक वर्ग और वैडमिन्टन बालिका वर्ग में अनेक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख योगेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य डा. लाल बहादुर सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला बढाया।













0 Comments