कप्तानगंज नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने दी दीपावली की शुभकामनाएँ

 कप्तानगंज नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने दी दीपावली की शुभकामनाएँ

नगर पंचायत कप्तानगंज के अध्यक्ष  चन्द्र प्रकाश चौधरी ने समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली की  शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।


अध्यक्ष  ने कहा कि “विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना हमारा सतत प्रयास है। नगर की सड़कों का सुदृढ़ीकरण, जल निकासी व्यवस्था में सुधार, पेयजल सुविधा का विस्तार और सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर लगातार कार्य हो रहा है।”


उन्होंने बताया कि दीपावली पर्व के अवसर पर नगर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। नगर के मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर सुंदर लाइटें लगाई गई हैं, जिससे पूरा कप्तानगंज रोशनी से जगमगा उठा है।


अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि “लोगों के सुख-दुःख में हर समय साथ रहना और नगर के विकास को नई दिशा देना ही मेरा संकल्प है।”

अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि स्वच्छता बनाए रखें, पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाएँ और आपसी सौहार्द व प्रेम का संदेश फैलाएँ।

#viralpost2025 #दीपावली #asptimes #follower

Post a Comment

0 Comments