थाना रूधौली पर आज “मिशन शक्ति एवं साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम” का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार (थाना प्रभारी निरीक्षक, रूधौली) द्वारा की गई, जिन्होंने इस जागरूकता अभियान का आयोजन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजीव त्यागी (उप महानिरीक्षक, बस्ती रेंज, बस्ती) उपस्थित रहे। उन्होंने साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम एवं मिशन शक्ति के उद्देश्यों, महिलाओं की सुरक्षा, एवं साइबर अपराध से बचाव पर अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों, छात्र-छात्राओं एवं डिजिटल वॉरियर्स को साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। लोगों को यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें।
कार्यक्रम में गिरजाशंकर गोंड ‘छोटे नेता’, डिजिटल वॉरियर्स, थाना रूधौली को भी मंच से अपने विचार रखने का अवसर मिला। उन्होंने युवाओं से डिजिटल साक्षरता बढ़ाने और समाज को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन थाना प्रभारी श्री विजय कुमार जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।













0 Comments