विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक में प्रान्तीय अधिवेशन में सक्रिय भागीदारी का निर्णय
बस्ती (एएसपी टाइम्स) विश्व हिन्दू महासंघ की तैयारी बैठक रंजीत तिराहा स्थित जिला महामंत्री विवेक श्रीवास्तव के आवास पर रविवार को जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 14 से 16 नवम्बर से तीन दिवसीय प्रान्तीय अधिवेशन में भागीदारी पर विचार किया गया। अधिवेशन गोरखपुर के गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में सम्पन्न होगा जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाग लेने हेतु प्रयास किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रान्तीय अधिवेशन की सफलता के लिये शुभकामना संदेश भेजा है।













0 Comments