लौह पुरूष सरदार पटेल प्रतिमा का अनावरण 31 को
बस्ती (एएसपी टाइम्स) सरदार पटेल स्मारक संस्थान की बैठक संस्थान के सभागार में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित चौधरी की अध्यक्षता मंें सम्पन्न हुई। बैठक में लौह पुरूष सरदार पटेल जयन्ती को भव्यता से मनाये जाने और संस्थान के परिसर में स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा के लोकार्पण का निर्णय लिया। विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, पूर्व प्रमुख वीरेन्द्र चौधरी, राजमणि चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल स्मारक संस्थान निरन्तर अपने लक्ष्य की ओर बढ रहा है। सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित हो जाने से नयी पीढी उनके जीवन से प्रेरणा लेगी।













0 Comments