सामूहिक रूद्राभिषेक में उमड़ी आस्थाः भक्तों ने किया लोक मंगल की कामना

सामूहिक रूद्राभिषेक में उमड़ी आस्थाः भक्तों ने किया लोक मंगल की कामना



बस्ती (ASP TIMES) रविवार को सनातन चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्रावण मास के उपलक्ष्य में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित स्थित बाबा कर्णेश्वर  नाथ मंदिर परिसर में किया गया।

संस्था के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि भगवान शिव विश्व के पालन कर्ता है, साम्ब सदा शिव भोले नाथ और मां पार्वती के आशीर्वाद से ही समग्र संसार का पालन पोषण हो रहा है। श्रावण मास सनातन धर्म का आदि महापर्व है। श्रावण मास में किया गया शुभ संकल्प की पूर्ति हेतु, धन्य,धान,स्वास्थ्य,संतान की कामना से रुद्राभिषेक किया जाता है, जो की पूर्ण होती है।

लोक कल्याण के लिए किए जा रहे रुद्राभिषेक  में शिव भक्तों ने सर्व प्रथम पार्थिव शिव लिंग ,और शिव परिवार का पार्थिव ललित तरीके से विग्रह निर्माण किया पुनः धूप दीप आदि से शिव अर्चन करके गुड़, कुश, पंचामृत से शिव परिवार का रुद्राभिषेक वेदपाठी विद्वानों  द्वारा किया गया।

आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, आयुष्मान त्रिपाठी सहित अन्य विद्वान आचार्यों ने  अनुष्ठान सम्पन्न कराया।

इस अवसर पर अनूप मिश्र,  प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, विशाल पाण्डेय, जगदम्बिका पाण्डेय, महेंद्र तिवारी, राजेश चित्रगुप्त, मनोज यादव, संतोष मिश्रा, अरुण गोस्वामी, अतुल कुमार शुक्ल, प्रमोद गुप्ता सहित अनेकों शिव भक्तों ने विधिवत सामूहिक प्रार्थना करके लोकमंगल की कामना की ।

Post a Comment

0 Comments