भारत विकास परिषद शाखा का दायित्व ग्रहण एवं प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. डी.के. गुप्ता का अभिनंदन समारोह संपन्न
बस्ती,ASP TIMES भारत विकास परिषद – वशिष्ठ शाखा, बस्ती का दायित्व ग्रहण समारोह एवं प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. डी.के. गुप्ता का अभिनंदन समारोह बड़े ही गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के साथ हुआ, तत्पश्चात भारत माता व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ,प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. डी.के. गुप्ता, संरक्षक श्री कर्नल के सी मिश्रा, श्री महेंद्र सिंह, अध्यक्ष श्री आशीष श्रीवास्तव, सचिव डॉ. कृष्ण कुमार प्रजापति एवं कोषाध्यक्ष श्री प्रमोद तिवारी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्री अनुराग शुक्ला ने किया। इस अवसर पर संरक्षक मंडल के सदस्य डॉ. पी.एन. सिंह, श्री के.सी. मिश्रा, श्रीमती नीलम सिंह, डॉ. वी.के. वर्मा, डॉ. के.के. सिंह, श्री महेंद्र सिंह तथा मुख्य सचेतक डॉ. निधि गुप्ता रहे
नवगठित कार्यकारिणी में प्रमुख रूप से रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंकुर वर्मा ने अपने संबोधन में कहा भारत विकास परिषद के लगभग सभी कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति रहती है भारत विकास परिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य समाज में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं भारत विकास परिषद द्वारा अपेक्षा किया कि नगर पालिका परिषद के कार्यों में सहयोग प्रदान करेंगे अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव सचिव डॉक्टर कृष्ण कुमार कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी द्वारा मुख्य अतिथि अंकुर वर्मा और प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर डीके गुप्ता को स्मृति चिन्ह तथा पटका प्रदान कर स्वागत किया गया साथ ही आए हुए सभी अतिथियों को पटका प्रदान कर कार्यक्रम से जोड़ा गया
अध्यक्ष: श्री आशीष श्रीवास्तव
सचिव: डॉ. कृष्ण कुमार प्रजापति
कोषाध्यक्ष: श्री प्रमोद तिवारी
तथा विभिन्न प्रकल्पों के संयोजकगण जैसे श्री विनय श्रीवास्तव (संपर्क), श्री कुलदीप सिंह (सेवा), श्री रामकुमार वर्मा (संस्कार), श्री नीरज त्रिपाठी (पर्यावरण), श्रीमती रेशु (महिला सहभागिता), श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव (पुस्तक लेखन व संस्था प्रोमोशन), श्री पंकज त्रिपाठी (मीडिया प्रभारी), श्री अनुराग शुक्ला (समूह गान), श्री अंकित गुप्ता (ICT), श्री उमंग शुक्ला (चिकित्सा), डॉ. एस.के. त्रिपाठी (दैवीय आपदा), श्री अविनाश श्रीवास्तव (सांस्कृतिक), श्री चंद्रवीर सिंह (जीवन कौशल), श्री मनमोहन श्रीवास्तव (जन संपर्क), डॉ. एस.पी. भारती (रक्तदान), श्रीमती सत्या पांडेय (बालिका शिक्षा), श्री सौरभ तुलस्यान (वैदिक गणित व रोबोटिक्स), श्रीमती गरिमा (संस्कृत), श्री संतोष सिंह (आहार व बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन), डॉ. शिवा त्रिपाठी (काव्य गोष्ठी), श्री विवेक वर्मा (ट्रेनर), श्री अंगद पांडेय (हिंदी विस्तार), श्री गोपाल त्रिपाठी (दिव्यांग सहायता), श्री दिलीप गुप्ता (सामूहिक विवाह), डॉ. डी.के. गुप्ता (ग्राम विकास), श्रीमती अंजना श्रीवास्तव व श्रीमती अनु गुप्ता (महिला व बाल विकास) जैसे अन्य सभी दायित्वधारी कार्यभार ग्रहण किए।
प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. डी.के. गुप्ता ने अपने संबोधन में भारत विकास परिषद के संस्कार, सेवा, समर्पण और संगठन के मूल सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने शाखा की सक्रियता की सराहना की और समाजोत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में संरक्षकगण, जन संपर्क अधिकारी श्री मनमोहन श्रीवास्तव, श्री जीत यादव, मुख्य सचेतक डॉ. निधि गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग का संबोधन प्राप्त हुआ
अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ एवं उपस्थितजनों के लिए सहभोज की व्यवस्था रही।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पदाधिकारी और सदस्यों के साथ-साथ चित्रांश क्लब के संस्थापक राजेश चित्रगुप्त दिनेश मास्टर साहब प्रकाश मोहन श्रीवास्तव रत्नाकर आदर्श श्रीवास्तव बस्ती विकास समिति के संस्थापक राहुल श्रीवास्तव पत्रकार अजय श्रीवास्तव जीत यादव मनोज यादव रोटरी क्लब मयंक श्रीवास्तव डॉ पंकज सिंह अवनीश सिंह विवेक श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे













0 Comments