वन नेशन वन इलेक्शन के जिला संयोजक बनाए गए सचिन सिंह
वन नेशन, वन इलेक्शन राष्ट्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण कदम - सचिनबस्ती (एएसपी टाइम्स) भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा शुक्रवार को क्षेत्रीय संयोजकों और जिला संयोजकों की सूची जारी की गई। जिसमें जिले के युवा भाजपा नेता सचिन सिंह को जिला संयोजक, अमन गुप्ता और अभिष पाण्डेय को जिला सह-संयोजक बनाया गया है। जिला संयोजक बनाए जाने पर सचिन सिंह ने पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करुंगा। उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन आज देश की आवश्यकता है। कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन देश के संसाधनों की बचत, चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और प्रशासनिक गतिविधियों को बाधित किए बिना लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल है। बार-बार चुनाव होने से देश का विकास बाधित होता है। अगर हमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो हमे संसाधन और समय दोनों को बचाना होगा। वन नेशन, वन इलेक्शन राष्ट्र के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है और हर देशवासी को इस अभियान के साथ लगना चाहिए।
सचिन के वन नेशन वन इलेक्शन के जिला संयोजक बनाए जाने पर हिमांशु पाल गोलू, अमित सिंह, राहुल, रिंकू सिंह, पिंटू कुमार, प्रेम शंकर ओझा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
0 Comments