रुधौली के ग्राम कोठिली पक्का कुआं में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से 12 लोगों हुए घायल एक के हुई मृत्यु

 रुधौली के ग्राम कोठिली पक्का कुआं में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से 12 लोगों हुए घायल एक के हुई मृत्यु


रूधौली के ग्राम कोठिली पक्का कुआं में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से 12 लोगों के चोटिल होने की सूचना प्राप्त हुई है। 

जिसमें एक की मृत्यु हो गई है बाकी तीन की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया। बाकी का इलाज भानपुर के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो पर चल रहा है। मौके पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, एडिशनल एसपी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, भाजपा नेता मनोज सिंह, सुहेलदेव समाज पार्टी के नेता प्रमोद चौधरी, विकास शर्मा, प्रमोद मास्टर साहब, शिवप्रसाद चौधरी आदि लोगों ने उपचार करवाने में में मदद किया।

Post a Comment

0 Comments