थरौली में अम्बेडकर पार्क की मांगः सौंपा ज्ञापन
बस्ती (ASP TIMES) सोमवार को भीम युवा वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव के नेतृत्व में लालगंज थाना क्षेत्र के थरौली गांव के निवासियों ने अपर आयुक्त और जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि गांव में अनुसूचित जाति, जन जाति के लोगों को सामाजिक कार्य आदि के लिये भूमि का चिन्हीकरण कराया जाय। इसके साथ ही अम्बेडकर पार्क की स्थापना कराया जाय।
ज्ञापन में कहा गया है कि गांव की सरकारी जमीनों पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है और जो रिक्त जमीन कहीं है भी वहां अनुसूचित जाति, जन जाति के लोगों को सामाजिक कार्य आदि के लिये स्थान नहीं दिया जाता। इससे लोगों में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने मांग किया कि अवैध कब्जों को हटवाकर अम्बेडकर पार्क के लिये भूमि सुनिश्चित की जाय।
अर्जक समाज के राष्ट्रीय संयोजक गौरीशंकर, भारतीय दलित वर्ग संघ के राष्ट्रीय सचिव साधूशरन आर्य ने ग्रामीणों की मांगांें का समर्थन करते हुये समस्याओं के निराकरण की मांग किया। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से संदीप कुमार गौतम, फूलचन्द, वीरेन्द्र कुमार, राजकुमार, दीपक, जितेन्द्र, चन्द्रावती, रामरूप, रूचि, शान्ती, सोनबरसा, राजमति, संतलाल, जयराम, संतबली, मोनू, गौरव, प्रिन्स, सुराती, इन्द्रावती, अमन, रितेश कुमार, मंजीत कुमार, हरिहर, आयुष, सरस्वती, खुशी, रामदीन आदि शामिल रहे।













0 Comments