Type Here to Get Search Results !

नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने मुख्यमंत्री से किया पालिका क्षेत्र के परियोजनाओें के स्वीकृति की मांग सीमा विस्तार पर शीघ्र दिशा निर्देश का मिला आश्वासन

 नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने मुख्यमंत्री से किया पालिका क्षेत्र के परियोजनाओें के स्वीकृति की मांग

सीमा विस्तार पर शीघ्र दिशा निर्देश का मिला आश्वासन


बस्ती। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा वर्मा और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट किया। अध्यक्ष नेहा वर्मा ने मुख्यमंत्री  से नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिये विभिन्न परियोजनाआंें को स्वीकृत कराने की आग्रह किया। नेहा वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने  पूरा समय देकर नगर पालिका क्षेत्र की समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि अति शीघ्र परियोजनाआंे को स्वीकृति के लिये सन्दर्भित करा दिया जायेगा। अध्यक्ष नेहा वर्मा ने बताया कि उन्होने मुख्यमंत्री से नगर पालिका क्षेत्र के सीमा विस्तार कराये जाने की मांग किया। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि बस्ती नगर पालिका क्षेत्र के सीमा विस्तार प्रक्रिया पर तेजी से काम चल रहा है और शीघ्र दिशा निर्देश जारी होगा।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से  विकास के कई सन्दर्भो पर विस्तार से वार्ता हुई और उन्होने हर स्तर पर विकास हेतु सहयोग का आश्वासन  दिया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 94155710507