Type Here to Get Search Results !

यूपी में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय-अनिल कुमार

यूपी में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय-अनिल कुमार


बस्ती। देश के विभिन्न राज्यों में से खासकर यूपी में सामंती व आपराधिक तत्वों का वर्चस्व होने से जातिवादी एवं साम्प्रदायिक द्वेष, हिंसा, अन्याय-अत्याचार तथा लोगों को उजाड़ने आदि की कार्रवाइयों से यह साबित है कि यहाँ कानून का राज सही से नहीं चल रहा है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती द्वारा एक्स हैण्डिल पर दिये गये इस प्रतिक्रिया का हवाला देते हुये बसपा  जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गौतम ने कहा कि सुश्री मायावती ने बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जो राय दिया है उससे समूचा देश, प्रदेश आमना सामना कर रहा है। विशेषकर दलित, गरीब, अल्पसंख्यक समाज पर सर्वाधिक कहर ढाया जा रहा है और पुलिस मामलों की ढंग से सुनवाई नहीं कर रही है।
बसपा जिलाध्यक्ष अनिल गौतम ने बताया कि सुश्री मायावती ने एक्स हैण्डिल के माध्यम से कहा है कि   ऐसे माहौल में यूपी पुलिस के नए प्रमुख के सामने राज्य में अपराध नियंत्रण व कानून का राज स्थापित करके सर्वसमाज के लोगों को उचित राहत पहुँचाने का बड़ा चैलेन्ज है। राज्य सरकार व  सत्ताधारी दल के लोगों को भी यूपी में कानून का राज स्थापित करने में हर प्रकार का सहयोग व सक्रियता जरूरी है।  वैसे भी भारत के बहुआयामी विकास व यहाँ की विशाल आबादी की समग्र उन्नति में यूपी को देश की प्रगति की रीढ़ होना चाहिए, किन्तु इसके ग्रोथ इंजन बनकर उभरने के बजाय ज्यादातर अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की बदहाली को लेकर निगेटिव चर्चाओं में रहना क्या यह जन व देशहित में उचित है ? बसपा जिलाध्यक्ष अनिल गौतम ने बताया कि सुश्री मायावती ने गिरती कानून व्यवस्था पर आईना दिखाया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 94155710507