Type Here to Get Search Results !

रमेश कुमार गुप्ता सभासद ने किया अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की मांग

 रमेश कुमार गुप्ता सभासद ने किया अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की मांग


बस्ती (ASP TIMES) नगर पालिका परिषद वार्ड संख्या 25 के सभासद रमेश कुमार गुप्ता और उनके भाई दिनेश गुप्ता ने विकास प्राधिकरण के सचिव को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर प्राधिकरण द्वारा मोहल्ला पिकौरा बक्श त्रिपाठी चित्र मंदिर गली निवासी उमाशंकर गुप्ता द्वारा किये गये बिना नक्शा किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त किये जाने की मांग किया है।
पत्र में सभासद रमेश ने कहा है कि विकास प्राधिकरण द्वारा उमाशंकर गुप्ता को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही उसे ध्वस्त करने के कार्यवाही की चेतावनी नोटिस में ही दिया था किन्तु न जाने किस प्रभाव दबाव के कारण विभाग चुप्पी साधे हुये हैं। उमाशंकर गुप्ता ने बिना नक्शा पास कराये नया निर्माण भी करा लिया और उसमें रवि ब्यूटी पार्लर और रवि कास्मेटिक के नाम से कारोबार भी किया जा रहा है। पत्र के द्वारा मांग किया गया है कि अवैध निर्माण को तत्काल प्रभाव से ध्वस्त कराया जाय।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 94155710507