Type Here to Get Search Results !

श्रीराम धाम के लिए 36 श्रद्धलुओं के दल को अध्यक्ष नीलम सिंह राना हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

 

श्रीराम धाम के लिए 36 श्रद्धलुओं के दल को अध्यक्ष नीलम सिंह राना हरी झंडी दिखाकर रवाना किया


बस्ती (ASP TIMES) नगर पंचायत नगर में श्री राम धाम निशुल्क यात्रा शुरू हुई । 36 श्रद्धालुओं के दल को अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने झंडी दिखा कर यात्रा की शुरुआत किया। अध्यक्ष और सभासदों ने यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्री दुर्गा मन्दिर के पुजारी ने सभी श्रद्धालुओं को टीका चंदन लगाकर अभिवादन किया। अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने कहा कि नगर पंचायत के 60 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं को ये सुविधाएं दी गई हैं।  प्रत्येक माह के अन्तिम रविवार को यह यात्रा निरन्तर चलेगी। नगर श्री दुर्गा मंदिर से यात्रा शुरू होकर अयोध्या धाम स्थित श्री हनुमान गढ़ी, श्री राम जन्मभूमि और बस्ती के मखौड़ा धाम और महर्षि वशिष्ठ आश्रम बढ़नी मिश्र होते हुए पुनः श्रद्धालु नगर पंचायत वापस आएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए नगर पंचायत के 06 कर्मयोगियों की टीम लगाई गई है। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि नगर देश की पहली नगर पंचायत है जहां एक दर्जन अनूठी योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने नगर को देश का एक मॉडल नगर पंचायत बनाने में सभी से सहयोग की अपील किया। मंडल अध्यक्ष विजय भान सिंह ने इस योजना को अनुकरणीय बताते हुए यात्रियों को शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर सभासद दिनेश चौरसिया, वीरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, राम सजन यादव, तुलसी राम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 94155710507