RCC पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ - डीआईजी रेंज बस्ती संजीव त्यागी ने किया

 RCC पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ - डीआईजी रेंज बस्ती संजीव त्यागी ने किया

बस्ती जनपद (एएसपी टाइम्स) में मंगलवार को RCC पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में विद्यालय का वार्षिक खेल महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ प्रारंभ हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि DIG बस्ती रेंज, संजीव त्यागी जी की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और भी बढ़ा दिया।


मुख्य अतिथि के आगमन पर विद्यालय के निदेशक शैलेश चौधरी जी एवं उपप्रधानाचार्य विजय प्रकाश चौधरी जी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण के माध्यम से उनका आत्मीय स्वागत किया।


कार्यक्रम में श्रीमती रश्मि मैम, श्रीमती सकीना बानो, प्रीति मैम, प्रियंका चौधरी, सरिता पांडेय, सपना दुबे, प्रिया शुक्ला, शुभांगी, आकांक्षा सिंह एवं सुहानी मैम सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता से आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफल रहा।


कार्यक्रम की शुरुआत मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो का अनुशासनपूर्ण एवं साहसिक प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। प्रथम दिवस पर 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। साथ ही नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विशेष खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें अभिभावकों की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।


विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अबिराज देव, अव्युक्त मिश्रा, शाश्वत त्रिपाठी, आन्या शुक्ला एवं आयुष ने श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।


मुख्य अतिथि संजीव त्यागी जी ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अनुशासन एवं खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह वार्षिक खेल महोत्सव आगामी तीन दिनों तक विभिन्न खेल गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं के साथ जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments