लिटिल फ्लावर्स स्कूल, सुरेन्द्र नगर, कटरा - बस्ती में शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन का आयोजन

 लिटिल फ्लावर्स स्कूल, सुरेन्द्र नगर, कटरा - बस्ती में शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन का आयोजन

बस्ती (एएसपी टाइम्स) शनिवार को लिटिल फ्लावर्स स्कूल, सुरेन्द्र नगर, कटरा  - बस्ती में शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 100 प्रतिशत छात्र/छात्राओं के साथ अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक  सुरेन्द्र प्रताप सिंह जी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अपर्णा सिंह जी ने माँ सरस्वती एवं विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीया श्रीमती मधुरानी सिंह के चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन करके किया।

सम्मेलन में पी०टी० परीक्षा का अंक पत्र वितरित किया गया तथा अपनी-अपनी कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं के साथ अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न पाकर अभिभावक सहित बच्चों के चेहरे की चमक ने पूरे वातावरण को गौरवमय बना दिया। सम्मेलन के दौरान विद्यालय के प्रबंधक महोदय ने परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करना छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों के अथक परिश्रम का परिणाम है।

बच्चों की सफलता की असली कुंजी उनका परिश्रम, अभिभावक और शिक्षक के बीच सकारात्मक संवाद का परिणाम है।

सम्मेलन में विद्यालय की प्रधानाचार्या महोदया ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि "कड़ी मेहनत हमारी परम्परा है और देखभाल हमारा वादा।"

इस अवसर पर अभिभावकों ने विद्यालय की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा, संस्कार, अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ आवासीय सुविधा से युक्त लिटिल फ्लावर्स जैसा उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान होना केवल हमारे ही नहीं बल्कि पूरे बस्ती के लिए सौभाग्य की बात है। विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन तथा व्यक्तित्व विकास से संबंधित समस्त गतिविधियों से हम पूर्णतः संतुष्ट एवं आह्लादित हैं।

इस अवसर पर तन्मय पाण्डेय, राजमणी वर्मा, निष्ठा पाण्डेय, साक्षी गुप्ता, साक्षी पाण्डेय, वैभव पाण्डेय, श्रद्धा सिंह, प्रीती अस्थाना, अरुण भट्ट, तैयब हुसैन, के.के. सिंह, शशांक शुक्ल आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति मौजूद रही।


Post a Comment

0 Comments