वशिष्ठ धाम से निकली आमंत्रण रथयात्रा, अयोध्या में रामायण कथा का दिया जाएगा निमंत्रण

 वशिष्ठ धाम से निकली आमंत्रण रथयात्रा, अयोध्या में रामायण कथा का दिया जाएगा निमंत्रण

बस्ती, (एएसपी टाइम्स) महर्षि वशिष्ठ धाम में 18 से 26 फरवरी तक आयोजित होने जा रही वशिष्ठ रामायण कथा के तहत विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। इसी क्रम में बुधवार को वशिष्ठ धाम बढ़नी मिश्र से भव्य आमंत्रण रथयात्रा निकाली गई। यह रथयात्रा वशिष्ठ धाम से अयोध्या धाम तक जाएगी, जहां रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और तीन कलश मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी यात्रा का स्वागत कर रामायण कथा का निमंत्रण स्वीकार करेंगे।

आयोजकों के अनुसार, भगवान राम के परिवार को भी कथा का निमंत्रण समर्पित करते हुए प्रभु श्रीराम दरबार को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि 18 से 26 फरवरी तक होने वाली वशिष्ठ रामायण कथा पहली बार आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जगद्गुरु तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य के श्रीमुख से लाखों श्रद्धालु कथा का रसपान करेंगे, जिससे वशिष्ठ धाम की ख्याति और गौरव विश्वभर में पहुंचेगा। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए आमजन से सहयोग की अपील भी की।

रथयात्रा में मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश मिश्र सहित गुरूदत्त मिश्र, मनू पांडेय, कपिलदेव सिंह मम्मू, जगदीश पांडेय, अमरेश पांडेय, चंद्रमणि मिश्रा, आशीष सिंह, पंडित सरोज मिश्र, राजेश त्रिपाठी, राजेश चित्रगुप्त, सर्वेश श्रीवास्तव, कैलाश मोहन श्रीवास्तव, सतेन्द्र श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, सतीश सोनकर, श्रुति अग्रहरि, रणजीत सिंह, राकेश मिश्र समेत कई लोग मौजूद रहे।

आमंत्रण रथयात्रा में गुरु वशिष्ठ की प्रतिमा और रामदरबार मुख्य आकर्षण रहे। डीजे पर गूंजते भक्ति गीत, सैकड़ों मोटरसाइकिलें और चार पहिया वाहनों के साथ निकली इस यात्रा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

Post a Comment

0 Comments