युवा और किसानों को समर्पित जनहितकारी बजट विकसित उत्तर प्रदेश 2047 की मजबूत नींव — संजय चौधरी, अखिलेश पर साधा निशाना

 
युवा और किसानों को समर्पित जनहितकारी बजट विकसित उत्तर प्रदेश 2047 की मजबूत नींव — संजय चौधरी, अखिलेश पर साधा निशाना

बस्ती (एएसपी टाइम्स) जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस बार के बजट को जनहितकारी और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट “विकसित उत्तर प्रदेश 2047” के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। चौधरी के मुताबिक सरकार ने बजट में खासतौर पर युवाओं और किसानों पर फोकस किया है, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और कृषि क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाएं प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगी, वहीं किसानों के लिए उठाए गए कदम उनकी आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने में सहायक होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए संजय चौधरी ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में विकास केवल “सफाई तक सीमित” था, जबकि मौजूदा सरकार ने प्रदेश में व्यापक स्तर पर विकास कार्य कराए हैं।

चौधरी ने आगे कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश में संगठित अपराध पर सख्ती से नियंत्रण किया गया है और कानून व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री रहेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में योगी आदित्यनाथ देश के प्रधानमंत्री के रूप में भी देखे जा सकते हैं।


Post a Comment

0 Comments