जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 12 के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई
बस्ती (एएसपी टाइम्स) जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल के परिसर में आज कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की संरक्षिका मानता देवी एवं मुख्य अतिथि श्रीमती रंभा सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन और प्रेरक संबोधन से हुआ। उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कनिष्ठ वर्ग के छात्रों ने सांस्कृतिक नृत्य और गीतों के माध्यम से सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर ‘मिस्टर फेयरवेल’ और ‘मिस फेयरवेल’ के खिताब भी प्रदान किए गए। अबू हुजैफा को मिस्टर फेयरवेल तथा वंशिका दुबे को मिस फेयरवेल घोषित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के छात्रों के लिए गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन किया। साथ ही एंजेल, अविका, अन्नपूर्णा, माही, नित्या, रोशनी और अंशिका ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि जैग ने प्रेरणादायक गीत गाकर सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य राकेश श्रीवास्तव ने छात्रों को स्वर्णिम एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई देते हुए बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित करने के कुछ महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रंभा सिंह, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा केक काटकर समारोह की खुशी साझा की गई।
कार्यक्रम का सफल संचालन यशिका, प्रतीक्षा, मानसी, जानवी, अलीशा और श्रेया ने किया। अंत में सभी छात्रों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए और जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर राकेश, राजेश, गिरीश, जितेंद्र, सुशील, पवन, प्रिंस, जैग, दीपेंद्र, प्रवीन, आलोक, सावित्री, निगहत, शबनम, खुशबू, प्रीति, हिना, रुबीना, अनीता, शिवानी, रेशमा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।













0 Comments